फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Firing BJP Leader Rajiv Brahmarshi Residence in hajipur 10 Empty Shells Recovered Panic in Area

बिहार: भाजपा नेता राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 खोखे बरामद; बाइक सवार बदमाश फरार

Sun, 13 Sep 2026 08:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 08:45 AM IST
सार

वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर मोहल्ले में बाइक सवार दो अपराधियों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष और हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब 10 खाली खोखे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Firing BJP Leader Rajiv Brahmarshi Residence in hajipur 10 Empty Shells Recovered Panic in Area
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर मोहल्ले में बेखौफ अपराधियों ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष और हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि के आवास को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा नेता के मकान पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हालांकि, गनीमत रही कि घटना में परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

बाइक से आए दो अपराधियों ने बरसाईं गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अपराधी अदलपुर मोहल्ले में राजीव ब्रह्मर्षि के आवास के पास पहुंचे। इसके बाद दोनों ने मकान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। परिवार के सभी सदस्यों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

मौके से मिले करीब 10 खाली खोखे

मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा और सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर छानबीन शुरू की और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 10 खाली खोखे बरामद किए हैं। बड़ी संख्या में खोखे मिलने से पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। इतनी बड़ी संख्या में हुई फायरिंग को लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या इलाके में दहशत कायम करने के इरादे से पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

एसएसपी शुभांक मिश्रा ने भाजपा नेता राजीव ब्रह्मर्षि से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तकनीकी सेल की मदद ले रही है। राजीव ब्रह्मर्षि के आवास के साथ आसपास के मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वाले हमलावरों की पहचान की जा सके। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed