फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bhagwanpuria gang operative Amrit Dalam fled abroad Punjab police bring him back to India from Moldova

पंजाब: फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा अमृत दालम, पुलिस मोल्दोवा से भारत लाई

Sun, 13 Sep 2026 09:04 AM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 13 Sep 2026 09:04 AM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार दालम हत्या, हत्या के प्रयास, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), शस्त्र अधिनियम और नशीले पदार्थों से जुड़े कई मामलों में वांछित था।

विज्ञापन
Bhagwanpuria gang operative Amrit Dalam fled abroad Punjab police bring him back to India from Moldova
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के प्रमुख गुर्गे और भगोड़े अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम को मोल्दोवा से पंजाब पुलिस भारत ले आई है। यह किसी यूरोपीय देश से पंजाब पुलिस की पहली हवालगी है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ऑफ्टेक) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से कार्रवाई की।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव के अनुसार दालम हत्या, हत्या के प्रयास, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), शस्त्र अधिनियम और नशीले पदार्थों से जुड़े कई मामलों में वांछित था। 24 फरवरी को मोल्दोवा के ओटासी क्षेत्र की सीमा पार कर यूक्रेन जाने की कोशिश के दौरान उसे वहां के अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद ऑफ्टेक ने उसकी हवालगी की प्रक्रिया शुरू की। कोर्ट ऑफ चिसीनाउ ने 26 मई को उसे भारत भेजने की अनुमति दी। आदेश के खिलाफ दायर अपील को कोर्ट ऑफ अपील सेंटरू ने 16 जुलाई को खारिज कर दिया, जिसके बाद हवालगी का रास्ता साफ हुआ। एजीटीएफ के एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को मोल्दोवा पहुंची और चिसीनाउ एयरपोर्ट से दालम को हिरासत में लेकर शनिवार सुबह नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने इसे छह महीने चले ‘ऑपरेशन ईस्टर्न रीच’ की बड़ी सफलता बताया। आईजीपी काउंटर इंटेलिजेंस आशीष चौधरी के अनुसार अब तक नौ अति वांछित भगोड़ों को विभिन्न देशों से भारत लाया जा चुका है, जबकि विदेश में मौजूद 11 अन्य भगोड़ों की हवालगी के प्रयास जारी हैं।


सात हत्याओं में वांछित
एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान के मुताबिक दालम कम से कम सात हत्या के मामलों में वांछित है। इनमें 2019 में बटाला में दलबीर सिंह की हत्या, 2024 में होशियारपुर में अमरजीत लाल और कश्मीरी लाल की दोहरी हत्या, 2025 में धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की हत्या, कंवल महाजन व सरबजीत सिंह उर्फ काका की दोहरी हत्या और जसदीप सिंह उर्फ दीप चीमा की हत्या के मामले शामिल हैं। अक्टूबर 2024 में वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी हीरा सिंह के नाम पर बने फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया था। उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed