{"_id":"5abd1eec4f1c1bec618b4593","slug":"41522343660-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह के चलते महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह के चलते महिला ने की आत्महत्या
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव टपराना में गृह कलह के चलते फांसी लगाकर महिला ने आत्महत्या कर ली।
गांव टपराना निवासी आलम की पत्नी नाहिदा (31) ने गृह कलह के चलते देर रात कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह कमरे में उसका शव लटका मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर थाना झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के पति से पूछताछ की गई। इसी दौरान महिला के भाई शकील, आमिर, आदिल निवासी गांव टांडा थाना छपरौली जिला बागपत भी वहां आ गए और उन्होंने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने बगैर पोस्टमार्टम कराए महिला का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और पुलिस लौट आई। उधर, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिला चार बच्चों की मां थी। उसके भाइयों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया और पुलिस को लिखकर भी दिया। वहीं, महिला के पति को छोड़ दिया गया है।