{"_id":"59f8ca634f1c1bd9538ba287","slug":"41509476963-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी पीड़िता के परिवार को दे रहे धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपी पीड़िता के परिवार को दे रहे धमकी
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
किशोरी से गैंगरेप के मामले में आरोपी पक्ष फैसले का दबाव बना रहा है तथा पीड़िता के परिजनों को धमकी दी जा रही हैं। पीड़िता के पिता ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के एक मोहल्ले में एक माह पूर्व तीन युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सुनील, नितिन और रोहित निवासी आलकला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं, तीनों आरोपियों को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया। आरोप है कि मंगलवार सुबह आरोपियों ने पीड़िता के घर पहुंचकर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाते हुए धमकी दी। हंगामा होने पर पीड़ित किशोरी बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। बाद में किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दो भाइयो सहित चार आरोपियों ने महिला से अश्लील छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर महिला को पीटा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही दो सगे भाई अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर में आए तथा उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।