फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लेनदेन के विवाद पर दुकान में घुसकर हमला

लेनदेन के विवाद पर दुकान में घुसकर हमला

Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद पर दुकान में घुसकर हमला
लेनदेन के विवाद में दुकान में घुसकर हमला
विज्ञापन

शामली। लेनदेन के विवाद में कुछ युवकों ने एआरटीओ दफ्तर के बाहर दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई, जिससे हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आदर्श मंडी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

एआरटीओ दफ्तर के बाहर दुकानों में इंटरनेट सेवा और फोटोस्टेट का कार्य होता है तथा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के पंजीकरण कराने के लिए भी ऑनलाइन कार्य कराया जाता है। दुकानदार चरण सिंह से नवीन नामक युवक ने डीजल इंजन कार का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पैसे तय किए थे। रुपयों के लेनदेन के विवाद पर ही मंगलवार दोपहर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई, जिसके बाद मारपीट हो गई। दुकान में मारपीट होने पर अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार भी वहां पहुंचे और आदर्श मंडी थाना पुलिस को बुला लिया। मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को पकड़ लिया और थाने ले गई। बाद में दोनों पक्षों के लोग समझौता कराने के प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed