{"_id":"59cd490c4f1c1bd9538b4ea7","slug":"31506625804-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
विवाहिता के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला पंसारियान निवासी यूनुस ने अपनी बेटी रेश्मा की शादी बिड़ौली निवासी व्यक्ति से की थी। आरोप है ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी पर अतिरिक्त दहेज का दबाव बनाने लगे। कुछ दिनों पूर्व उसकी बेटी को आरोपियों ने घर से मारपीट कर निकाल दिया था। जिसके बाद से रेश्मा मायके में रह रही थी। 21 सितंबर को ससुराल पक्ष के लोग आए तथा उसकी बेटी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। यूनुस ने मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।