फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पीड़ित परिवार को जान का खतरा

पीड़ित परिवार को जान का खतरा

Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को जान का खतरा
शामली।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी आबिद की हत्या के मामले में पिछले दिनों ही न्यायालय ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आरोप है कि इसके बाद से ही पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं तथा खेतों पर आने जाने में भी खतरा हो रहा है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहानपुरा निवासी हारुन ने बताया कि उसके भाई आबिद की अक्तूबर 2010 में हत्या कर दी गई थी। उस मामले में गत 31 अगस्त को एडीजे स्पेशल कोर्ट मुजफ्फरनगर ने आरोपी महराब और इकराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हारुन का कहना है कि अदालत का फैसला आने के बाद से ही आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके परिवार को जान से मारने की फिराक में लगे हैं। हथियारबंद लोग एलानिया धमकी दे रहे हैं कि परिवार को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इस वजह से उनका पूरा परिवार दहशत में है और खेतों पर भी नहीं जा पा रहा है। हारुन ने गुहार लगाई है कि उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए तथा धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed