फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई

शिरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई

Tue, 01 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शिरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई
कैराना।
विज्ञापन

युवक और उसके दोस्त ने किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया। किशोरी को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई। आरोपियों ने किसी को घटना के बारे में बताने पर वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 जुलाई को वह अपने खेत पर गया था। उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी युवक उसके घर पर आया तथा उसकी बेटी को 10 रुपये देकर बाजार से नमकीन खरीदकर लाने को भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने पीछा करते हुए रास्ते में उसकी बेटी को पकड़ लिया तथा अपने साथी की मदद से खाली पड़े मकान के अंदर ले जाकर सामूहिक दुराचार किया। आरोपियों का एक साथी मकान के बाहर पहरा देता रहा। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म करने के साथ ही मोबाइल फोन से उसकी अश्लील क्लिप भी बनाई। आरोपियों ने किशोरी को परिजनों और पुलिस से शिकायत करने पर उक्त क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी ने घर लौटने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पिता ने आरोपियों के घर पहुंचकर शिकायत की, तो उसे भी धमकी दी कि अगर रिपोर्ट दर्ज कराई तो अश्लील क्लिप सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करा देंगे। इस कारण कई दिन तक पीड़िता के परिजन डरे सहमे रहे। सोमवार को हिम्मत जुटाकर वह कैराना कोतवाली में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी इसरार और जुबेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed