फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A thief stole the mobile phone and cash of a Nepali pilgrim who was sleeping on the floor.

Basti News: फर्श पर सो रहे थे नेपाली श्रद्धालु का मोबाइल और नकदी उड़ा ले गया चोर

Mon, 31 Aug 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A thief stole the mobile phone and cash of a Nepali pilgrim who was sleeping on the floor.
महराजगंज। नेपाल से धार्मिक यात्रा पर निकले 35 श्रद्धालुओं के साथ रविवार रात हाईवे पर चोरी की वारदात हो गई। खैरी (रजौली) के पास बस खड़ी करने के बाद लंबी यात्रा से थके यात्री दुकान के सामने फर्श पर सो गए। इसी दौरान किसी ने नेपाल निवासी विश्वेश्वर ठाकुर के पास से करीब 40 हजार रुपये नकद और करीब 70 हजार रुपये कीमत के फोन चोरी कर लिए।
विज्ञापन

नेपाल के सरलाही जिले के ब्रह्मपुरी चार नंबर वार्ड निवासी विश्वेश्वर ठाकुर यात्रियों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। यात्रियों ने सुल्तानगंज, देवघर, चित्रकूट, राजगीर, प्रयागराज, काशी विश्वनाथ, वृंदावन और अयोध्या के धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। इसके बाद सभी गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11:40 बजे बस खैरी-रजौली के सामने नेशनल हाईवे पर खड़ी की गई। यात्री बस से बाहर निकलकर दुकान के सामने फर्श पर सो गए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जानकारी होने पर यात्रियों ने सामने की दुकान में लगे कैमरे में देखा तो एक संदिग्ध व्यक्ति श्रद्धालुओं के आसपास घूमता दिखाई दिया। पता चला कि वह व्यक्ति पहले रजौली स्थित ढाबे पर काम करता था और इलाके से परिचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध के बारे में एक पहचान दस्तावेज भी सामने आया है, जिसमें उसके नाम-पते का विवरण दर्ज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, दस्तावेज में दर्ज विवरण और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान एक ही होने की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed