फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुष्कर्म पीड़िता ने पी लिया कीटनाशक

दुष्कर्म पीड़िता ने पी लिया कीटनाशक

Sat, 11 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने पी लिया कीटनाशक
झिंझाना। एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झिंझाना थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही थी। फिलहाल युवती की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कीटनाशक पीने के बाद परिजनों ने युवती को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार हो गया। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने झिंझाना थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और युवती के माता पिता से घटना की जानकारी ली। इसके बाद युवती के पिता ने झिंझाना थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन अगस्त की रात करीब 12 बजे गांव के ही दो युवकों ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने डर की वजह से घटना के बारे में परिजनों को कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगी। शुक्रवार सुबह युवती ने अपनी मां को घटनाक्रम बताया। उधर, पिता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकित और राहुल के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। झिंझाना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी अंकित को हिरासत में ले लिया है, जबकि राहुल को तलाश किया जा रहा है। घटना के संबंध में युवती से पूछताछ होने पर कई बातें सामने आई हैं। युवती ने कीटनाशक क्यों पिया? इसकी जांच हो रही है। युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है, उसके बाद युवती के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed