{"_id":"6a93465fee0fdef0c20062e6","slug":"five-or-six-miscreants-robbed-a-taxi-car-stuck-in-a-ditch-badaun-news-c-123-1-bdn1010-171888-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गड्ढे में फंसी टैक्सी कार को लूट ले गए पांच-छह बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गड्ढे में फंसी टैक्सी कार को लूट ले गए पांच-छह बदमाश
Sun, 30 Aug 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
बिसौली। जलभराव के एक गड्ढे में फंसी टैक्सी कार को निकलवाने में सहयोग करने के नाम पर आए पांच-छह बदमाश टैक्सी कार को ही लूट ले गए। पीड़ित टैक्सी चालक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सहसवान कस्बा निवासी अरबाज पुत्र नवाब दिल्ली में टैक्सी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपनी टैक्सी से मौसी के यहां लक्ष्मीपुर जा रहा था। दबतोरी के पास रास्ता भटकने और बरसात के कारण रास्ता खराब होने से उसकी टैक्सी गड्ढे में फंस गई। आरोप है कि जब वह कार निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी दबतोरी की ओर से आए पांच-छह लोग आए और कहने लगे उनकी सहायता कर दें। उन लोगों ने उसे घेर लिया और कार से उतार कर जबरन उसकी टैक्सी को कब्जे में ले लिया। पीड़ित के मुताबिक टैक्सी की डिग्गी में रखे 3600 रुपये, एक चेकबुक, बाइक की आरसी व बीमा संबंधी कागजात भी रखे थे। टैक्सी का नंबर प्लेट नष्ट करके वे लोग टैक्सी कार लूटकर ले गए। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और टैक्सी बरामद कराए जाने की मांग की है।
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले कि जांच कराई जा रही है, जो भी सही पाया जाएगा, उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।