फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Javed had taken the neighborhood children out for a ride at their insistence.

Maharajganj News: पड़ोस के बच्चों की जिद पर उन्हें घुमाने निकला था जावेद

Sun, 30 Aug 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Javed had taken the neighborhood children out for a ride at their insistence.
फरेंदा। आनंदनगर के वार्ड नंबर तीन पंचशीलनगर में एक साथ दो जनाजे उठे तो लोगों के कलेजा दहल गया। परिजन ही नहीं हर किसी की आंख नम थी। ग्रामीण बार-बार यही अफसोस जताते हुए कह रहे थे कि काश दोनों ने घूमने की जिद न की होती तो शायद आज सलामत होते।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फरेंदा कस्बा से कुछ दूर शुक्रवार की रात में एक भयानक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। एक साथ दो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पड़ोस के रहने वाला जावेद (28) गोरखपुर के नगर निगम में संविदा पर सफाई कर्मचारी था। वह शाम को करीब आठ बजे गोरखपुर से लौटा तो पड़ोस के ही फरहान (16) के साथ उसकी बहन परी (14) स्कूटी से घुमाने की जिद जिद करने लगे।
विज्ञापन

युवक दोनों को स्कूटी पर बैठा कर बनकटी की तरफ घुमाने निकल गया। घुमते हुए करीब दो किलोमीटर आगे बनकटी अस्पताल के सामने पहुंचा। यहीं पर दूसरे लेन पर जाने को मुड़ा था कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जावेद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया्। परी की आंखों के सामने पड़ोसी की मौत व भाई को तड़पता देखा तो वह बदहवास हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed