{"_id":"6a93448b70206967dd064009","slug":"youth-dies-during-treatment-family-blocks-road-alleging-he-was-beaten-to-death-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106593-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजन ने पीटकर हत्या के आरोप में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजन ने पीटकर हत्या के आरोप में लगाया जाम
Sun, 30 Aug 2026 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। 21 अगस्त की रात में घायल मिले गांव देवीपुरा के सुमित कुमार (18) की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुड़िया रोड पर शव रखकर जाम लगाया। हंगामा देखते हुए तीन थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।
भाई ने पुलिस को बताया कि गांव गरीबपुरा निवासी परमवीर, सचिन, कपिल और तीन अज्ञात लोगों ने सुमित को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा था। इससे पहले गाली-गलौज और मारपीट की थी। शाम को घर लौट रहे सुमित पर आरोपियों ने देवीपुरा बाजार से 100 मीटर पहले हमला कर दिया और मरणासन्न छोड़कर भाग गए।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को देवीपुरा बाजार के पास राहगीरों की सूचना पर गई पीआरवी टीम घायल को सीएचसी बहेड़ी लेकर गई। इसी दिन दोपहर में हुई मारपीट की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मामले की विवेचना की जा रही है। सीएचसी में भी हालत नाजुक होने पर युवक को सीएचसी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वह आठ दिन से आईसीयू में भर्ती था। मौत के बाद शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी एक्सीडेंटल चोट और रगड़ के निशान मिले हैं। देर शाम शव गांव पहुंचाया गया तो आक्रोशित परिजन ने मुड़िया-अमरिया रोड पर शव रखकर जाम लगाया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर भीड़ जुट गई। इसके मद्देनजर शेरगढ़, शीशगढ़ और देवरनियां थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस के आश्वासन के बाद शाम 7:30 बजे परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए।
विज्ञापन
वर्जन,
मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है। युवक के एक्सीडेंट की बात सामने आई है। परिजन के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने शव हटाया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। गांव में अभी शांति है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी