फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Investment of 1 crore, partnership secured... but no money; case registered against the owner couple of Blue Barrel Restaurant

Mohali News: एक करोड़ का निवेश, पार्टनरशिप मिली...न पैसा, ब्लू बैरल रेस्टोरेंट मालिक दंपती पर मामला दर्ज

Sun, 30 Aug 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Investment of 1 crore, partnership secured... but no money; case registered against the owner couple of Blue Barrel Restaurant
मोहाली। ब्लू बैरल रेस्टोरेंट के संचालक गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी कमलजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उन पर एक कारोबारी से करीब एक करोड़ रुपये का निवेश साझेदारी के नाम पर लेने का आरोप है। शिकायत चंडीगढ़ निवासी अमन राणा ने दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमन राणा ने बताया कि गुरमीत सिंह से उसकी पहले से जान-पहचान थी। मार्च 2024 में गुरमीत ने उसे फेज-5 स्थित अपने रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां गुरमीत और कमलजीत कौर ने कारोबार में निवेश पर साझेदारी, ब्याज और सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया। अमन ने बैंक से रकम का इंतजाम कर आरोपियों के बताए खातों में पैसे ट्रांसफर किए। शिकायतकर्ता ने 16 अक्तूबर को 40 लाख, 17 अक्तूबर को 40 लाख, 21 अक्तूबर को 50 हजार और 22 अक्तूबर को 4.5 लाख रुपये भेजे। इसके अलावा 14.5 लाख रुपये उनकी कंपनी के एचडीएफसी बैंक खाते में भी जमा किए गए। अमन का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने केवल करीब 15 लाख रुपये लौटाए। बाकी रकम के लिए संपर्क करने पर उन्होंने बात करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


शोरूम की गारंटी पर उठे सवाल
अमन का आरोप है कि रकम वापस न मिलने पर फेज-8 स्थित वीआरएस फाइनेटेक स्क्वेयर के दो शोरूम उसके नाम करने का वादा किया गया था। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच एक करार भी हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि गुरमीत सिंह और कमलजीत कौर के नाम आवंटित इन शोरूमों को रद्द कराने का आवेदन उसी दिन दिया गया था। यह आवेदन उस दिन दिया गया था जब 40 लाख रुपये लिए गए थे। पुलिस ने संबंधित दस्तावेज जांच में शामिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस जांच जारी

फेज-1 थाना के जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र सिंह के अनुसार दंपती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 316(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बैंक लेनदेन, रकम की वापसी और आरोपियों के खातों से जुड़े रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। डेवलपर के रिकॉर्ड से मिली जानकारी जांच में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed