{"_id":"6a9346008e8b6134e201fedd","slug":"vegetable-trader-bludgeoned-to-death-in-ghurpur-allahabad-news-c-407-1-ggp1016-19364-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घूरपुर में सिर कूंचकर सब्जी कारोबारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घूरपुर में सिर कूंचकर सब्जी कारोबारी की हत्या
Sun, 30 Aug 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
घूरपूर में युवक की हत्या की खबर पर जुटे लोग
क्षेत्र के सारंगापुर गांव के हाईवे किनारे चौरा पर सब्जी कारोबारी की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे एसीपी और फील्ड यूनिट टीम ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घूरपुर के सारंगापुर गांव स्थित पासियान मोहल्ला निवासी राहुल भारतीय (25) पुत्र संतलाल नैनी मंडी में सब्जी का कारोबार करता था। शनिवार की सुबह ग्रामीण हाईवे की ओर गए तो देखा कि रास्ते में पड़ने वाले एक चौरा पर उसका शव पड़ा था।
उसके चेहरे और सिर को कूंचा गया था। शव के पास एक ईंट पड़ा था, जिसमें खून लगा था। सूचना पर एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान और थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। मृतक अविवाहित था और दो भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। बताते हैं कि शुक्रवार रात 12 बजे तक वह गांव में देखा गया था। मृतक के भाई शुभम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज की है।
हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच के बाद हत्या के विभिन्न कारणों की जांच कर रही है। -अब्दुस सलाम खान, एसीपी कौंधियारा
शंकरगढ़ में कुल्हाड़ी से हमला कर मजदूर की हत्या
-शुक्रवार रात शराब के नशे में हुई थी मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
क्षेत्र के गढ़वा किला गांव में शुक्रवार देर शाम 40 वर्षीय हीरालाल पुत्र कल्लू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
भाई फूल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मृतक हीरालाल मजदूरी करता था। हीरालाल के साथ गांव के ही मुन्नीलाल, पप्पू, मनोज, रेखा और मुर्चान ने शराब के नशे में मारपीट की। हीरालाल घर से करीब 300 मीटर दूर जंगल में पहुंचा, जहां आरोपियों ने उसका पीछा कर कुल्हाड़ी से हाथ पर वार कर दिया।
इससे हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मुन्नीलाल पुत्र गंगा, पप्पू पुत्र मुन्नीलाल, मनोज पुत्र मुन्नीलाल, रेखा पत्नी मुर्चान और मुर्चान पुत्र अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।