फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kurali Murder Case: Accused arrested; sister wanted a love marriage, accused was angry

कुराली हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, बहन चाहती थी प्रेम विवाह करना, आरोपी था नाराज

Sun, 30 Aug 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kurali Murder Case: Accused arrested; sister wanted a love marriage, accused was angry
कुराली। दिनदहाड़े हुए एक खौफनाक हत्याकांड को जिला पुलिस ने महज चार से पांच घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह 28 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वार्ड नंबर 13, बडाली रोड पर हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी की बहन बिट्टू से शादी करना चाहती थी। बिट्टू ओमनाथ राय का बेटा है। आरोपी इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। जब उसे बहन की शादी की भनक लगी, तो उसका गुस्सा बेकाबू हो गया। आरोपी चाकू लेकर ओमनाथ के घर पहुंचा। उसने वहां मौजूद बिट्टू की मां सरोज देवी (45) पर ताबड़तोड़ वार किए। सरोज देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पत्नी को बचाने आए ओमनाथ के पेट में भी आरोपी ने चाकू घोंप दिया और भाग गया। घायल ओमनाथ के बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना सिटी कुराली में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 109 के तहत प्राथमिकी (नंबर 91) दर्ज हुई। आरोपी की तत्काल धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जसपिंदर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक खरड़-2 हरकीरत सिंह और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्ष मोहन गौतम शामिल थे। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके की सख्त घेराबंदी कर दी। विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चंद घंटों में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज आरोपी को अदालत में पेश करेगी। मामले की गहनता से जांच के लिए पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed