{"_id":"5b5378014f1c1b3e748b6582","slug":"21532196865-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंधमारी कर नगदी और सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में सेंधमारी कर नगदी और सामान चुराया
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के टेलीकॉम सेंटर पर चोरों ने सेंधमारी कर नगदी और सामान चोरी कर लिया है।
जलालाबाद के गंगोह रोड मार्केट में अरुण टेलीकॉम सेंटर है। शुक्रवार रात चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुकान से ग्राहकों के 14 मोबाइल और गल्ले से 21 हजार रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार अरुण द्वारा चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कस्बे के दिल्ली रोड पर कस्बे के मोहल्ला हरिनगर निवासी अनिल पुत्र मांगेराम की डायनमा, एल्टीनेटर आदि की मरम्मत की दुकान है। ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकान के अंदर से डायनमा व दो एल्टीनेटर को बैग में रख लिया और मौका पाकर निकल लिया। जिसको अन्य ग्राहकों ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो सामान बरामद हुआ। पूछने पर उसने अपना नाम अमित पुत्र प्रकाश यारपुर का निवासी बताया। जिसको पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।