{"_id":"59cfe4944f1c1bbf538b513b","slug":"21506796692-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कर दी गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने कर दी गोली मारकर युवक की हत्या
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कोतवाली शामली क्षेत्र में बहावड़ी-कुड़ाना मार्ग पर बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। राहगीरों ने सड़क पर उसका शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कास्सोपुर निवासी राजीव कुमार पुनिया (38) पुत्र श्रीचरण काफी समय से शामली के मोहल्ला काकानगर में अपनी बहन संतोष के पास रहता था। वह कंडेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अपनी बाइक से गांव कास्सोपुर जा रहा था। बहावड़ी से कुड़ाना की तरफ जाते समय बदमाशों ने राजीव को गोली मार दी। काफी देर तक राजीव सड़क पर पड़ा रहा। इसी दौरान वहां से गुजरे राहगीरों ने सड़क पर लहूलुहान युवक पड़ा देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। उसकी बाइक भी वहीं पड़ी थी। डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और उसको उठवाकर शामली सीएचसी ले आई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम भी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन प्रारंभ कराई। मृतक युवक की पहचान होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद काकानगर से राजीव की बहन संतोष अन्य परिजनों के साथ शामली कोतवाली पहुंची। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल हो गया। परिजनों का कहना था कि राजीव की किसी से दुश्मनी नहीं थी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी घटना का कारण पता नहीं चला है, जांच कराई जा रही है।
इस क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातें
शामली कोतवाली क्षेत्र में दो दिन के भीतर बदमाशों द्वारा राहगीरों को गोली मारे जाने की यह तीसरी घटना है। शुक्रवार रात गांव चूनसा निवासी मांगा को आदमपुर से चूनसा जाते समय बदमाशों ने गोली मार दी थी। उसके दाहिने हाथ में गोली लगी थी। इसके कुछ देर बाद ही लिसाढ़ निवासी रामबीर को दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इन दोनों ही वारदातों में अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई और बदमाशों का सुराग नहीं मिला था कि अब शनिवार रात बदमाशों ने बहावड़ी-कुड़ाना में पर युवक की हत्या कर दी।