{"_id":"593af45f4f1c1b7a738b4606","slug":"21497035871-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाशन लेकर घर लौट रही महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाशन लेकर घर लौट रही महिला से छेड़छाड़
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
शुक्रवार दोपहर कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी महिला बाजार में राशन लेने के लिए गई थी। आरोप है कि बाजार से लौटते समय जब वह मीट मार्केट के समीप पहुंची तो वहां पर मौजूद मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया। महिला के विरोध किए जाने पर आरोपी ने मारपीट की। महिला के चीखने की आवाज पर लोग घरों से बाहर निकल आए। जिसके बाद आरोपी महिला को कार्रवाई करने पर तेजाब डालने के धमकी देते हुआ भाग गया। महिला ने मामले की जानकारी पति को दी। जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे और पूरे मामले के बारे में बताया। पुलिस ने पूरा मामला पता करने के बाद आरोपी व्यक्ति की तलाश में कई स्थान पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़िता के पति ने अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, मामले में थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।