{"_id":"5c8d326cbdec222dcc576b7f","slug":"201552757356-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर पहली पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर पहली पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि लगभग नौ वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी कैराना क्षेत्र निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि दामाद विवाहित पुत्री को प्रताड़ित करता था, जिसके चलते उसके साथ आए दिन झगड़ा-फसाद पर आमादा रहता था। पीड़ित का आरोप है कि दामाद ने कुछ दिन पहले उसकी पुत्री को तलाक दिए बिना दूसरा निकाह कर लिया और उसे अपने घर पर ले आया है। इसके बाद में उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट
कैराना। मोहल्ला गुलशन नगर निवासी गुलशन ने शनिवार को कोतवाली में पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने 12 वर्षीय पुत्र फरीद के साथ घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले के कुछ युवकों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश पर पहुंची, लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।