{"_id":"5c7827ccbdec224a3d3ff546","slug":"201551378380-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर मकान का ताला तोड़कर नकदी-गहने चोरी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर मकान का ताला तोड़कर नकदी-गहने चोरी करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप
शामली। एक महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पति पर बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की।
कैराना क्षेत्र के एक गांव ऐरटी निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2014 में शामली निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। इसके चलते वह पति के साथ दूसरे मोहल्ले में किराये के मकान पर रहने लगी। आरोप है कि किराये के मकान में भी पति उसके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी दी गई। इस डर से वह मकान पर ताला बंद कर अपने मायके में चली गई थी। पीड़िता ने बताया कि पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पति उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि 26 फरवरी को पति ने किराये के मकान का ताला तोड़कर वहां से दस हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी और कीमती कागज चोरी कर लिए और जबरन अपना ताला लगा दिया। मकान का किराये के बंद मकान का ताला तोडकर 10 हजार की नकदी, सोने की चैन, अंगूठी, कीमति कागजात चोरी कर लिये और जबरन अपना ताला लगा दिया है। पीडिता ने पीड़िता ने एएसपी से राजेश कुमार श्रीवास्तव से कार्रवाई की गुहार लगाई है।