{"_id":"5c5336e4bdec224c7f23c439","slug":"201548957412-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिटिंग प्रेस संचालक पर हमला, दुकान का शटर बंद कर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिटिंग प्रेस संचालक पर हमला, दुकान का शटर बंद कर बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मोहल्ला विश्वकर्मा नगर निवासी विनीत गोयल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी माजरा रोड प्रगति मार्केट में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान है। 29 जनवरी की शाम कुछ युवक मार्केट में बैठकर शराब पी रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उस भागकर जान बचाई थी। इस मामले की सूचना डायल 100 पुलिस से की थी, लेकिन आरोपी उस समय फरार हो गए थे। आरोपियों में एक युवक की पहचान होने पर उसने पुलिस को जानकारी दी थी। 30 जनवरी की रात पौने नौ बजे वह प्रेस पर काम कर रहे था। उसी समय आरोपी अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। उसने किसी तरह शटर डालकर जान बचाई। आरोपियों ने शटर तोड़ने का प्रयास किया और शराब की खाली बोतलें फेंकी। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।