{"_id":"5af7286e4f1c1be9408b4cd0","slug":"201526147182-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेठा-नमकीन की दुकान में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेठा-नमकीन की दुकान में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी
Updated Sat, 12 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
दुकान में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी
शामली। शहर के अजंता चौक के पास स्थित दुकान में चोर ने चोरी करने के बाद उसमें आग लगने का प्रयास किया और फरार हो गया। सुबह होने पर दुकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
नगर के मोहल्ला दिल्ली रोड पर पवन कांबोज की पेठा-नमकीन की दुकान है। शुक्रवार की रात वह रोजाना की भांति अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में किसी चोर ने दुकान में लगे एग्जॉस्ट को तोड़ दिया और उसके रास्ते दुकान में घुस गया। चोर ने वहां गल्ले में रखी साढ़े पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी करने के बाद चोर ने वहां रखे सिलेंडरों में आग लगाकर दुकान को जलाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वह इरादे में कामयाब नहीं हो सका। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गया। शनिवार सुबह जब पवन ने अपनी दुकान खोली तो उसे चोरी की जानकारी हुई। दुकान में चोरी होने की सूचना पर व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इस मामले में पवन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा के मुताबिक मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े
दुकान में घुसे चोर को पता था कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उसने दुकान में घुसकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ किए, ताकि वह कैमरों की फुटेज में नहीं आए। कैमरे तोड़ने के बाद उसने चोरी की।