{"_id":"5ac916974f1c1bc2618b6384","slug":"201523127959-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगरलिया मनाने की सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस के साथ अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगरलिया मनाने की सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस के साथ अभद्रता
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के साथ अभद्रता की
शामली।
एक मकान में अश्लील हरकत करने की सूचना मिलने पर डायल-100 पहुंच गई। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस युवक और युवती तथा महिला को कोतवाली ले आई। बाद में पता चला कि दोनों युवक-युवती की पूर्व में शादी हो चुकी है।
शनिवार की दोपहर डायल-100 पुलिस के पास सूचना आई कि गांव लिलौन निवासी एक युवती को एक युवक जबरन अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी ने युवती के मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी। दोनों अब अपने मकान में अश्लील हरकतें कर रहे हैं। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खुलवाया। जहां पर मौजूद एक अन्य महिला ने इसका विरोध कर दिया और डायल-100 पुलिस के साथ अभद्रता करनी प्रारंभ कर दी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और सभी को कोतवाली में ले आई। कोतवाली में युवक-युवती ने पुलिस को बताया कि आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुके हैं, जिसके बाद युवती के परिजनों को भी कोतवाली में बुलवा लिया गया। दोनों के साथ रहने पर किसी प्रकार की आपत्ति जाहिर नहीं की। पुलिस ने दोनों पक्षों की रजामंदी होने के कारण लिखापढ़ी करने के बाद सभी को घर भेज दिया।