{"_id":"59b2ea3c4f1c1bfd7f8b53a3","slug":"201504897596-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला बनाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाला बनाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
आर्यपुरी देहात में सड़क किनारे नाला बनाने को लेकर प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष का विवाद हो गया। जिसके पर दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
आर्यपुरी देहात बस्ती में प्रधान अब्दुल सत्तार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ग्राम पंचायत योजना में सड़क किनारे नाले का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान बस्ती निवासी ईनाम के मकान के आगे का स्लेप टूट गया। आरोप है कि इनाम और उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें प्रधान पुत्र नदीम घायल हो गया। उधर, दूसरे पक्ष के इनाम चौधरी पत्नी विन्नी चौधरी ने भी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रधान जेसीबी मशीन लेकर उनके मकान पर आया और उसके मकान को तोड़ने का प्रयास किया, उन्होंने इसका विरोध किया तो प्रधान तथा उसके पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की।
भीड़ एकत्र होने के बाद आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मौके पर झगड़ा कर रहे एक पक्ष के आसिफ, फरमान निवासी मोहल्ला आलकला, चांदु निवासी देवबंद, दूसरे पक्ष के नदीम निवासी मंसुरा थाना झिंझाना को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।