{"_id":"593af4634f1c1b6c258b4581","slug":"201497035875-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की छापेमारी, पकड़ी कई जगह चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग की छापेमारी, पकड़ी कई जगह चोरी
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
विद्युत निगम की टीम ने नगर में विद्युत चोरी पकड़ो अभियान चलाते तीन मोहल्लों में छापे मारे। जहां पर टीम ने 13 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिजली चोरी रोकने के लिए पिछले एक माह से विद्युत निगम ने क्षेत्र में अभियान चला रखा है। शुक्रवार को इसी कड़ी में मोहल्ला दयानंदनगर, शिव विहार और गगन विहार में छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने कई घरों में बकाया विद्युत बिल के कारण विद्युत कनेक्शन के विच्छेदन के बाद भी विद्युत सप्लाई होते हुए मिली। यही नहीं कई लोगों ने अवैध रूप से लाइन पर कटिया डाल रखी थी। टीम ने तीनों मोहल्लों में तेरह लोगों को विद्युत चोरी के आरोप में पकड़ लिया तथा उनके खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि तहरीर आई है। 13 के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।