{"_id":"5c4f4db5bdec2273934e0eaf","slug":"191548701109-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से जान का खतरा जताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से जान का खतरा जताया
विज्ञापन
शामली। एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले सिंभालका निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि करीब नौ साल से उसका पति उसे तंग और परेशान कर रहा है। उसके साथ मारपीट करता है और कई बार जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि रविवार रात को पति ने गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने पति से जान का खतरा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी विष्णुदत्त ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि मोहल्ले के तीन लोगों ने उसके पुत्र को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की,जिसके चलते आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा गांव धनैना निवासी सतीश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह शामली से गांव जा रहा था। गांव निवासी युवक उसे बाइक पर अपने साथ खेत पर ले गया और मारपीट की। वह जान बचाकर लौटा तो आरोपी ने साथियों के साथ घर में घुसकर गाली गलौच की और महिलाओं से अभद्रता की। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
चाकू समेत युवक पकड़ा
शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बनत बस अड्डे से कस्बे के मेहरबान को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। उधर, कैराना पुलिस ने लोगों के साथ झगड़ रहे हारून निवासी ग्राम पंजीठ को शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।