{"_id":"5c30ec39bdec2256ba1d89ab","slug":"191546710073-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी करने के आरोप में ममेरे-फुफेरे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी करने के आरोप में ममेरे-फुफेरे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। थानाभवन पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें, एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में ममेरे- फुफेरे भाई हैं।
शनिवार शाम को अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार रात आपरेशन चक्रव्यूह के तहत थानाभवन थाने की पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में गश्त कर रही थी। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि उस्मानपुर गांव का राहुल अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी की बाइक पर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो कुछ देर बाद मस्तगढ़ नहर पुल पर बाइक आती दिखाई दी। टॉर्च की रोशनी से बाइक को रोकने का इशारा किया तो दोनों युवक बाइक मोड़कर भागने की कोशिश में फिसलकर गिर गए। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राहुल निवासी गांव उस्मानपुर थाना थानाभवन और अर्जुन निवासी गांव शुक्रताल थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर बताया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद की। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं।
बाइक मैकेनिक है अर्जुन
शामली। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अर्जुन पहले बाइक मैकेनिक है। इसके बाद वह बाइक चोरी करने के धंधे से जुड़ गया था। इस काम में उसने अपने मामा के लड़के राहुल और एक अन्य को भी साथ ले लिया। तीनों लोग मिलकर बाइक चोरी करने और उन्हें हरियाणा और मुजफ्फरनगर में बेचने का धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन
दोनों आरोपी चोरी में जा चुके जेल
शामली। बाइक चोरी करने के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपी करीब डेढ़ साल पहले मोबाइल और अन्य सामान चोरी करने आरोप में करीब डेढ़ साल पहले भी जेल गए थे। उस समय वे करीब डेढ़ माह तक जेल में रहे थे।