फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीओ की जांच रिपोर्ट में जिंदा को कर दिया मृत घोषित

सीओ की जांच रिपोर्ट में जिंदा को कर दिया मृत घोषित

Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीओ की जांच रिपोर्ट में जिंदा को कर दिया मृत घोषित
सीओ की जांच रिपोर्ट में जिंदा को कर दिया मृत घोषित
विज्ञापन

शामली। मकान को लेकर चल रहे विवाद की जांच सीओ कैराना ने की। सीओ कैराना ने अपनी रिपोर्ट में मकान का बैनामा करने वाले और पीड़ित के दादा को मृत दिखा दिया, जबकि वह जिंदा हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले जांच दोबारा कराने की मांग की है।

कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी इरफान ने एसपी ऑफिस पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मोहल्ला आलकला में वृद्ध इश्हाक ने बेटे फारूख और पौत्र इरफान के नाम बैनामा कर दिया था। आरोप है कि उसके परिवार का ही एक व्यक्ति उस मकान पर कब्जा कर बैठा है। इरफान ने इसकी शिकायत आम जनसुनवाई समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली के तहत की थी। मामले की जांच सीओ कैराना द्वारा की गई। आरोप है कि पूरे मामले की सीओ कैराना ने जांच की और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए बिना मामले की जांच रिपोर्ट भेज दी। इरफान का कहना है कि जांच रिपोर्ट में सीओ ने उसके दादा इश्हाक को मृत होने की बात कही। इरफान ने एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके दादा इश्हाक जिंदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed