{"_id":"5a6f688b4f1c1b80268b7309","slug":"191517250699-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में पकड़ा युवक भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में पकड़ा युवक भेजा जेल
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाबाबाद। कस्बा जलालाबाद में शूज विक्रेता की दुकान के गल्ले से नकदी और काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चोरी करके भाग रहे दो युवकों में से एक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी विश्वजीत पुत्र राजेंद्र सिंह कस्बा जलालाबाद में गोविंद शूज सेंटर के नाम से दुकान चलाते हैं। रविवार को दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान गल्ले से दो हजार रुपये नकदी और काउंटर पर रखा मोबाइल फोन उठाकर वह भाग निकले। विश्वजीत ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पीछा करके एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी युवक को पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मंगल पुत्र जनार्दन झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर जाटान का रहने वाला है। दुकानदार की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
घर में घुसकर बैठे युवक को पुलिस को सौंपा
थानाभवन। क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी में एक अज्ञात युवक मकान में घुसा और छिपकर बैठ गया। परिवार के लोगों ने उसे पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। गांव ख्यावड़ी निवासी विकास सिंह की 19 फरवरी को शादी होनी है, जिसकी तैयारी में विकास ने घर में रंगाई पुताई करा रहा था। सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक घर में घुसा और स्टोर रूम में छिपकर बैठ गया। रंगाई पुताई करने वालों की उस पर नजर पड़ी तो शोर मचा दिया। परिजनों ने युवक को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी युवक पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पुलिस को भी अपना नाम पता नहीं बता रहा है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
चोरी की बाइक सहित पकड़ा आरोपी
थानाभवन। चरथावल मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी गुलजार पुत्र हनीफ निवासी भैसानी इस्लामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोपहर बाद न्यायालय में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया।
फरार प्रेमी युगल लौट आया
थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व फरार हुआ प्रेमी युगल लौट आया। प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने व प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की।
थानाभवन क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। सोमवार प्रेमी युगल थाने पर पहुंच गया। युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और उसी के साथ रहना चाहती है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग हैं। युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।