फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुनव्वर हत्याकांड में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुनव्वर हत्याकांड में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुनव्वर हत्याकांड में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कांधला।
विज्ञापन

गांव खंदरावली में हुई मुनव्वर की हत्या के मामले में गांव के ही चार युवकों के खिलाफ रंजिशन हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार रात गांव खंदरावली निवासी मुनव्वर (30) की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार के लोगों के अनुसार गांव के ही शमीम उर्फ लाल्ला से करीब एक वर्ष पूर्व मुनव्वर की किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। उस समय गांव के लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था, लेकिन आरोपी उसके बाद भी रंजिश मानता रहा। आरोप है कि मुनव्वर से बदला लेने के लिए शमीम उर्फ लाल्ला ने उससे दोस्ती कर ली। रंजिश के चलते लाल्ला ने मुनव्वर की हत्या करने का जाल बुुन डाला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात शमीम ने ही कॉल करके मुनव्वर को बुलाया था। परिजनों ने रात में उसको अकेले बाहर जाने से मना भी किया था, लेकिन मुनव्वर पर शमीम ने दोस्ती कर विश्वास जमाया हुआ था जिस कारण मुनव्वर बाहर चला गया। इसी दौरान शमीम उर्फ लाल्ला के साथी इस्तखार, इंतजार और नीरज ने पहले तो मुनव्वर को पीटा और फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसी के चलते मुनव्वर के भाई तासिम की ओर से शमीम उर्फ लाल्ला, इस्तखार, इंतजार और नीरज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि मुख्य आरोपी और उसका साथी दिल्ली बस स्टैंड कांधला के पास खड़े है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी शमीम उर्फ लाल्ला और उसके साथ इस्तखार को गिरफ्तार कर लिया। शमीम के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मुनव्वर का शव गांव में पहुंचने परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed