{"_id":"5957f3844f1c1bd4798b4734","slug":"191498936196-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की दूसरी शादी रुकवाने थाने पहुंची महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की दूसरी शादी रुकवाने थाने पहुंची महिला
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी एक युवती की शादी कई साल पूर्व रामड़ा निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता ने शनिवार को कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसमें बताया कि 10 साल पूर्व उसके पति की मौत हो जाने पर रिश्तेदारों और परिजनों ने देवर के साथ उसकी शादी करा दी थी। वहीं पिछले कुछ माह से उसके पति का व्यवहार बदला हुआ था। पति उसकी छोटी छोटी बातों पर गुस्सा कर मारपीट भी करने लगा। कुछ दिन पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में उसे पता चला कि उसका पति कांधला क्षेत्र के गांव जसाला निवासी महिला के साथ शादी करने वाला है। पीड़िता ने कहा कि गांव रामड़ा में उसके पति की दूसरी शादी के लिए मंढा हो रहा है। रविवार को उसका पति बारात लेकर जाएगा। अगर उसके पति ने दूसरी शादी कर ली, तो उसका घर उजड़ जाएगा। उसने पुलिस से अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
कैराना। गांव मलकपुर में शनिवार की सुबह भैंसा बुग्गी की वजह से सड़क पर बिछा पाइप फटने को लेकर तौफीक और शहजाद पक्ष में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष में लाठी डंडे चले। घटना में एक पक्ष से तौफीक, वहीद और वरीस तथा दूसरे पक्ष के शहजाद, साजिद, सत्तार, वाजिद, यामीन और शोमीन घायल हो गए। बाद में दोनो पक्षों ने कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।