फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चेकिंग के दौरान युवक से तमंचा बरामद

चेकिंग के दौरान युवक से तमंचा बरामद

Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान युवक से तमंचा बरामद
चेकिंग के दौरान युवक से तमंचा बरामद
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम कस्बा बनत में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक से तमंचा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक जब चेकिंग की जा रही थी, तो बाइक सवार एक युवक बाइक लेकर भागने लगा। पीछा करके उसे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को पुलिस अपने साथ आदर्श मंडी थाने ले गई। पकड़ा गया आरोपी फिरोज कस्बा बनत के मोहल्ला आर्यपुरी का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है।
वाहन चोरी के आरोप में पकड़ा युवक
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर अजंता चौक पर चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी कर लाई गई बाइक सहित हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक के पास से दुपहिया वाहनों की कुछ चाबियां भी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस उसको कोतवाली ले आई और पूछताछ की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर दिल्ली रोड स्थित कबाड़ी के यहां से एक और बाइक बरामद कराई। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाया गला घोंटने का आरोप (फोटो)
शामली। कांधला कस्बा के मोहल्ला मिर्दगान निवासी नाजिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते हैं। एक दिन पूर्व ही ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। इस संबंध में कांधला थाना पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed