{"_id":"6a9efcee18ca912511080667","slug":"youth-murdered-on-suspicion-of-theft-body-buried-and-covered-with-20-kg-of-salt-rohtak-news-c-198-1-rew1010-245011-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चोरी के शक में युवक की हत्या, शव दबाकर ऊपर डाल दिया 20 किलो नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चोरी के शक में युवक की हत्या, शव दबाकर ऊपर डाल दिया 20 किलो नमक
Mon, 07 Sep 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी। स्त्रोत: ग्रामीण
धारूहेड़ा। गांव भटसाना में बाइक चोरी के शक में करीब 35 वर्षीय युवक की हत्या कर डेयरी के पास शव दफनाने और उसे गलाने के लिए 20 किलो नमक डालने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
डेयरी में काम करने वाले एक श्रमिक ने पुलिस को रविवार की शाम को सूचना दी थी डेयरी के पास कुछ लोगों ने शव दफनाया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया। सोमवार की सुबह एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार कुछ दिन पहले धारूहेड़ा क्षेत्र में चोरी की एक घटना हुई थी। इसी दौरान कंपनी की बसों की पार्किंग में मौजूद चालक ने एक व्यक्ति को पकड़कर उससे मारपीट की थी। धारूहेड़ा के ही एक युवक की मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले चोरी हुई थी।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में युवक को मृतक पर ही शक था। इसी शक के चलते धारूहेड़ा निवासी 2 युवकों पर व्यक्ति को कॉलोनी में ले जाकर मारपीट कर हत्या करने का आरोप है। तीन युवकों ने शव को गाड़ी में डालकर गांव भटसाना स्थित अपनी गाय-भैंसों की डेयरी के पास खेत में पहुंचाया। वहां गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया।
मजदूरों को दी धमकी, फिर थाने जाकर दी सूचना
मजदूरों ने पुलिस को बताया कि डेयरी संचालक का बेटा 3-4 दोस्तों के साथ कार में डेयरी के अंदर आया था। युवकों को सफेद रंग की कार में सवार होकर डेयरी में आते देखा गया था। वे पहले ढाई से 3 फीट गहरा गड्ढा खोदते हैं और फिर कार से शव निकालकर जमीन में दफनाने लगे। वारदात को छिपाने के लिए डेयरी में काम करने वाले मजदूरों को धमकाया गया। आरोप है कि उन्हें कहा गया कि यदि उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद भी डेयरी में काम करने वाला एक युवक हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और टीम घटनास्थल पर पहुंची। मजदूरों की सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम तैनात की गई है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट के इंतजार में देर रात तक दबा रहा शव
शव को गड्ढे से बाहर निकालने की कार्रवाई में प्रशासनिक स्तर पर भी देरी का मामला सामने आया। प्रशासन द्वारा पहले धारूहेड़ा के बीडीपीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। पुलिस टीम और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर उनके पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उनके मौके पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने धारूहेड़ा के नायब तहसीलदार अजय मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। उनके घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए देर रात गड्ढा खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया। शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
सीआईए ने 2-3 संदिग्धों को हिरासत में लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए धारूहेड़ा ने शक के आधार पर 2-3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मुख्य आरोपी या आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हत्या के कारण, मृतक की पहचान, मारपीट की पूरी घटनाक्रम और शव को ठिकाने लगाने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारण तथा वारदात से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।
वर्जन
बरामद शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों के अलावा राजस्थान पुलिस को भी सूचना एवं फोटो भेजे गए हैं। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।-अभयपाल, जांच अधिकारी