फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Salempur police outpost in-charge suspended following a verbal altercation with a salesman.

Kannauj News: सेल्समैन से गाली-गलौज में सलेमपुर चौकी प्रभारी निलंबित

Mon, 07 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Salempur police outpost in-charge suspended following a verbal altercation with a salesman.
तालग्राम। तालग्राम के सलेमपुर स्थित ठेके पर मुफ्त शराब मांगने और शिक्षक से बदसलूकी करने के आरोप में चौकी प्रभारी अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने खबर पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राजेश जाटव को सलेमपुर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

शिक्षक सुदीप ने एसपी से शिकायत कर बताया था कि दरोगा अवनीश कुमार ने ठेके से मुफ्त की शराब मांगी। न मिलने पर अभद्रता की। समझाने पर उसके साथ भी गाली-गलौज की। दरोगा एक नाबालिग के जरिये ठेके से शराब की बोतल जबरन ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। छह सितंबर को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी शिल्पा वर्मा को जांच सौंपी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी जांच अधिकारी को सौंपा गया। इसमें दरोगा की करतूत साफ कैद थी।
विज्ञापन


सीओ सिटी शिल्पा वर्मा ने शिक्षक, विक्रेता और आरोपी दरोगा के बयान दर्ज किए। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी। साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि नए चौकी प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed