फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The parents went on a hunger strike to get justice for their son.

Mainpuri News: बेटे को न्याय दिलाने के लिए माता-पिता बैठे भूख हड़लात पर

Mon, 07 Sep 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The parents went on a hunger strike to get justice for their son.
फोटो11 तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठे छात्र के परिजन से वार्ता करते सीओ सिटी। संवाद
मैनपुरी। बाईपास रोड स्थित सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला 9 महीने के बाद भी अनसुलझा है। पुलिस-प्रशासनिक कार्रवाई से असंतुष्ट और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर मृतक छात्र के माता-पिता सोमवार से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तिकोनिया पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। परिजन का कहना है कि जब तक बेटे को न्याय नहीं मिलेगा तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले केशव कश्यप के पुत्र वंश कश्यप सुदिति ग्लोबल एकेडमी का छात्र था। 22 नवंबर 2025 को स्कूल परिसर के भीतर ही संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने दावा किया था कि वंश की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है। परिजन ने इस दावे को खारिज करते हुए स्कूल प्रबंधन पर हत्या का सीधा आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वंश की मां ज्योति कश्यप का कहना है कि बेटे को हंसते-खेलते स्कूल भेजा था लेकिन शाम को उसका शव घर आया। महीनों बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पिता का कहना है कि पूरे स्कूल परिसर में जगह-जगह कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद जिस जगह से वंश के गिरने की बात कही जा रही है, वहां का फुटेज आज तक नहीं दिखाया गया। उनका कहना है कि न्याय के लिए सभी अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। उन्हें मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने परिजन से वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने के लिए कहा लेकिन परिजन ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed