{"_id":"6a9efdfc7f49550e2d0e018c","slug":"priyanshu-the-prime-accused-in-the-codeine-laced-syrup-gang-arrested-from-agra-banda-news-c-12-1-knp1100-1643136-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कोडीनयुक्त सिरप गैंग का मुख्य आरोपी प्रियांशु आगरा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कोडीनयुक्त सिरप गैंग का मुख्य आरोपी प्रियांशु आगरा से गिरफ्तार
Mon, 07 Sep 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29-कोडीनयुक्त सिरप गैंग का मुख्य आरोपी प्रियांशु गुप्ता। स्रोत: पुलिस
बांदा। कोडीनयुक्त सिरप को नशे के धंधे में खपाने वाले गैंग के मुख्य आरोपी अतर्रा निवासी प्रियांशु गुप्ता (29) को पुलिस टीम ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया।
अतर्रा निवासी प्रियांशु आगरा में अपने दोस्त के घर में शरण लिए था। पुलिस ने परिवार और रिश्तेदारों की कॉल डिटेल खंगाली तो उसकी लोकेशन का सुराग मिला। सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
तीन सितंबर को बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास एसटीएफ और बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ट्रक से कोडीनयुक्त सिरप की 30 हजार शीशियां बरामद की थीं। मौके से चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने प्रियांशु गुप्ता उर्फ किशन का नाम बताया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया पूछताछ में प्रियांशु ने कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर कोडीनयुक्त सिरप खपाई जाती थी। मेडिकल कारोबार से जुड़े होने के कारण आरोपियों को सिरप के नशे में इस्तेमाल होने की जानकारी थी। पैसे कमाने के लालच में वह इस धंधे में आगे बढ़ता चला गया।
आरोपी बीते कई महीनों से इस कारोबार में सक्रिय था। पूछताछ में उसने कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब इन नामों का सत्यापन करने के साथ ही उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
-- -
बांदा-हमीरपुर के कुछ लोगों की भी होगी गिरफ्तारी
पूछताछ में सामने आए नामों के आधार पर पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार बांदा और हमीरपुर के कुछ लोगों की भी इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
-- -
वर्जन
कोडीनयुक्त सिरप को नशे में धंधे में खपाने वाले आरोपी प्रियांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उस पर भी जांच चल रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
-पलाश बंसल, एसपी।