फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fourth accused in assault case also arrested.

Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused in assault case also arrested.
फोटो 02 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गोपाल। स्रोत: पुलिस
नारनौल। सिटी थाना क्षेत्र में कैंपर में जबरन बैठाकर मारपीट करने, रुपये व मोबाइल छीनने के मामले में सीआईए की टीम ने चौथे आरोपी सीकर के गांव जिलो निवासी गोपाल को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि 14 अगस्त को शिकायतकर्ता नांग तिहाड़ी निवासी गौरव अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। सुल्तान एकेडमी के पास एक कैंपर वाहन ने उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

कैंपर में सवार मोनू और गौरा ने नीचे उतरकर शिकायतकर्ता के साथ डंडों व लाठियों से मारपीट की और उसे जबरदस्ती कैंपर में बैठा लिया। इस दौरान दिलबाग कैंपर वाहन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उसे मारपीट करते हुए नसीबपुर बस अड्डे की तरफ ले गए, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई व उसकी जेब से 2 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी उसे नसीबपुर बस स्टैंड के पास छोड़ कर फरार हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिलबाग, मोनू व गौरा को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कैंपर वाहन एवं तीन लाठियां बरामद की गई थीं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसी मामले में आगे की जांच के दौरान सीआईए टीम ने चौथे आरोपी गोपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात में शामिल था व शिकायतकर्ता के साथ की गई मारपीट एवं लड़ाई-झगड़े में उसकी भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed