फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ब्लड़ से सना चाकू बरामद, हत्यारोपी गिरफ्तार

ब्लड़ से सना चाकू बरामद, हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ब्लड़ से सना चाकू बरामद, हत्यारोपी गिरफ्तार
शामली। अनीस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। दूसरे हत्यारोपी को पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दस दिन पूर्व मोहल्ला मोमीन नगर निवासी अनीस पुत्र जरीफ को पुराने विवाद के चलते चाकू मार दिया गया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में इरफान पुत्र सईद मोहल्ला गुलशन नगर एवं फैजान तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिटी ग्रीन के पास इरफान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सिटी ग्रीन के पास छिपाया गया खून में सना चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार इसी चाकू से अनीस की हत्या की गई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। उधर, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है। पुलिस के अनुसार जल्द उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed