{"_id":"5c85938acd6acbeaf2ceaed92788ec02","slug":"18-million-with-alcohol-arrests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कैंटर से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। 18 लाख कीमत की 200 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
शनिवार सुबह झिंझाना पुलिस ने करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा की ओर से आ रहे कैंटर को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जिस पर चालक कैंटर से कूदकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। जब पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली, तो उसमें से 200 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की।
थानाध्यक्ष कमल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आयशर कैंटर से डाक पार्सल लिया हुआ था। साथ में दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। जिसमें हरियाणा से तस्करी कर अंग्रेजी शराब लाई जा रही थी। शराब तस्करी कर ला रहे युवक की पहचान संजीव मलिक निवासी सोनीपत है। आरोपी ने बताया कि शराब को हरियाणा से मुजफ्फरनगर ले जाई जा रही थी। शराब और ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि जनवरी में अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की शराब पकड़ी जा चुकी है। थाने के गोदामों में शराब रखने की जगह नहीं है। अधिकारियों को शराब डिस्पोजल करने की रिपोर्ट भेजी जा रही है।