{"_id":"6aaad223055a77a9a009501b","slug":"police-arrested-3-people-including-a-couple-for-cheating-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-studying-and-getting-a-job-abroad-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4733339-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई में 19 लाख रुपये की ठगी: ऐसे रचते थे साजिश, तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई में 19 लाख रुपये की ठगी: ऐसे रचते थे साजिश, तीनों आरोपी गिरफ्तार
Thu, 17 Sep 2026 01:56 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:56 PM IST
सार
टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के जरिए विदेश में एमबीए में एडमिशन और पढ़ाई के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने कंसल्टेंसी संचालक, उसकी पत्नी और पार्टनर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले के भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में विदेश में एमबीए की पढ़ाई और पढ़ाई के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कंसल्टेंसी संचालक, उसकी पत्नी और पार्टनर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी सुमित अरमरकर ने स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के संचालक गगन गुप्ता, उसकी पत्नी स्वाती अग्रवाल गुप्ता और पार्टनर जसविंदर सिंह डिगवा ने उसे विदेश में एमबीए में प्रवेश दिलाने और पढ़ाई पूरी होने के बाद अच्छी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।
आरोपियों ने सुमित को यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की अलग-अलग यूनिवर्सिटियों में एमबीए में प्रवेश दिलाने की बात कही। इसके साथ ही विदेश में नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, आरोपियों के बताए बैंक खातों में सुमित ने अलग-अलग किस्तों और चेक के माध्यम से कुल 19 लाख रुपए जमा किए। रकम लेने के बाद आरोपी उसे विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर लगातार आश्वासन देते रहे।
किर्गिस्तान भेजा, वहां भी नहीं मिली नौकरी
पुलिस के अनुसार, बाद में आरोपियों ने सुमित को कनाडा की नागरिकता और नौकरी दिलाने के साथ विजिटर वीजा के जरिए विदेश भेजने का भी प्रलोभन दिया। सुमित को किर्गिस्तान भेजा गया, लेकिन वहां भी उसे नौकरी नहीं दिलाई गई। इसके बाद वह भारत लौट आया और आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी। रकम वापस करने के लिए आरोपियों ने दो-दो लाख रुपए के तीन चेक दिए। सुमित ने जब चेक बैंक में जमा किए तो तीनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पूछताछ में ठगी की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा
शिकायत के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि गगन गुप्ता अपनी पत्नी स्वाती अग्रवाल गुप्ता और पार्टनर जसविंदर सिंह डिगवा के साथ मिलकर स्मृति नगर में टॉप कैरियर कंसल्टेंसी संचालित करता था। विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।