{"_id":"6aabbd5a4814faccfd0a8104","slug":"one-dead-15-injured-six-seriously-in-bus-tipper-collision-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101301-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बस-टिप्पर टक्कर में एक की मौत, 15 घायल, छह गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बस-टिप्पर टक्कर में एक की मौत, 15 घायल, छह गंभीर
Thu, 17 Sep 2026 03:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे दौरान शक्तिग्रस्त बस।हादसे का कारण बना रेत से लोड टिप्पर ।
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर वीरवार को पनबस मोगा डिपो की एक बस रेत से भरे टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में बरनाला जिले की एक युवती की मौके पर मौत हो गई।
अमृतसर से मोगा जा रही करीब 40 यात्रियों से भरी बस कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे टिप्पर से टकरा गई। बस की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। धनौला, बरनाला निवासी राजदीप कौर की इसमें माैत हो गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए, जिनमें छह की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों में सतनाम कौर (अमृतसर), सीता (बटाला), हरजिंदर सिंह (तरनतारन), हरप्रीत कौर, गुरमेल कौर और वीरपाल कौर (सभी धनौला) शामिल हैं। एसएसएफ टीम ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। टिप्पर चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई।