{"_id":"5c2cfe49bdec2256c66bc203","slug":"171546452553-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस न लेने पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है। 22 नवंबर की रात में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचकर धमकी दी थी। इसके बाद दस दिसंबर की शाम को उसके घर आकर धमकी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसका अंजाम बुरा होगा। उस समय घर पर वह और उसकी सास थी। इसके बाद से वह और उसके परिजन डरे हुए हैं। उन्हें आशंका है कि आरोपी उनके साथ कोई वारदात न कर दे। पीड़िता ने आरोपी से जान-माल का खतरा बताते हुए एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।