फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लकडी के अवैध भंडारण पर वन विभाग का छापा

लकडी के अवैध भंडारण पर वन विभाग का छापा

Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
लकडी के अवैध भंडारण पर वन विभाग का छापा
लकड़ी के अवैध भंडारण पर वन विभाग का छापा
विज्ञापन

थानाभवन। वन विभाग की टीम ने कस्बे में छापेमारी कर अवैध रूप से किए जा रहे लकड़ी के भंडारण पर छापा मारते हुए माल जब्त कर लिया। विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

किसी व्यक्ति ने बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि कस्बे के मोहल्ला चमड़ा पीठ के समीप एक मैदान पर अवैध रूप से लकड़ियों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के बाद वन विभाग के एसडीएम मुजफ्फरनगर, क्षेत्रीय वन अधिकारी योगेश शर्मा ने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को मौके से 52 पीस यूकेलिप्टस के बरामद हुए। टीम के अनुसार इस लकड़ी को मौके पर चीरने का कार्य किया जा रहा था। टीम ने लकड़ी को जब्त कर लिया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि टीम इस बात की जांच कर रही थी कि यहां पर यह लकड़ी कौन लेकर आया है और यह धंधा इस जगह से कितने बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed