फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दीवार बनाने का विरोध करने पर महिला को घायल किया

दीवार बनाने का विरोध करने पर महिला को घायल किया

Thu, 07 Feb 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
दीवार बनाने का विरोध करने पर महिला को घायल किया
शामली। दीवार बनाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक महिला पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला रेलपार पंजाबी कालोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने थाना आदर्श मंडी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके घर में संजय जुनेजा, उसकी पत्नी चंचल देवी, अशोक ठकराल, उनका लड़का रमन ठकराल घुस आए और जबरदस्ती दीवार बनाने का प्रयास किया। उनकी पत्नी ने दीवार बनाने का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी अरशद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह सामान लेने के लिए कलंदरशाह मोहल्ले में गया था। आरोप है कि वहां पर आधा दर्जन युवकों ने दो उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उधर, गांव मोहम्मदपुर राय निवासी सायरा ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति का पालतु जानवर उनके घर में घुस गया और उनके बर्तन आदि को खराब कर दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पति पर मारपीट करने का आरोप
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट कर परेशान करता है। बृहस्पतिवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed