फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पालिका की टीम से अभद्रता, एक हिरासत में

पालिका की टीम से अभद्रता, एक हिरासत में

Mon, 24 Jun 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पालिका की टीम से अभद्रता, एक हिरासत में
कैराना/झिंझाना। नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रही पालिका की टीम का विरोध करते हुए एक ठेली वाले ने अभद्रता कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका परिषद कैराना के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पालिका की टीम चौक बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान छिंपियों वाले स्कूल के सामने टीम ने एक सब्जी की ठेली पर करीब एक किलो पॉलिथीन पकड़ ली। आरोप है कि ठेली वाले ने टीम के साथ में अभद्रता कर दी, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। पालिका टीम की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपी को हिरासत में कोतवाली ले आई। इसके बाद पालिका टीम भी कोतवाली पहुंच गई। मामले में पालिका की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। उधर, झिंझाना में नगरपालिका ने सोमवार को कस्बे में प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने के आरोप में व्यापारी घनश्याम और संजय की पन्नी जब्त कर उनसे 500 रुपये जुर्माना वसूल किया है। इसके अलावा व्यापारी शौकत से 300 रुपये और भूरा से सौ रुपये जुर्माना वसूला। व्यापारियों को प्रतिबंधित पन्नी में सामान नहीं बेचने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed