फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रात में चला बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान

रात में चला बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान

Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
रात में चला बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान
कैराना। विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरी की रोकथाम के लिए रात में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों में 29 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। सभी के खिलाफ विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात उपखंड अधिकारी अतुल यादव के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने मोहल्ला छड़ियान, दरबार खुर्द रेतावाला में 29 लोगों को सीधे लाइन पर कटिया तार डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। इस पर टीम ने उनके केबल काट लिए। एसडीओ ने बताया कि टाउन प्रथम पर अधिक लोड था, जिस कारण कई बार विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक रहे थे। इसका कारण विद्युत चोरी माना जा रहा था। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। जेई राहल कुमार ने बिजली चोरी के आरोप में तसलीम, शादाब, मियाजान, अनीस, जिंदा हसन, अय्यूब, नौशाद, शब्बीर निवासीगण मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला, अख्तर, अहसान, सलीम, सईद, शकील, बिलाल, मेहरदीन, जहूर हसन, जाहिद, अंसार, अय्यूब, बोबी, हनीफ, शकील, यासीन, जमील अहमद, खुर्शीद, राशिद, शौकीन निवाीगण मोहल्ला छड़ियान, अनीस व आशु निवासीगण शामली रोड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed