फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूर्व प्रधान के घर में घुसकर युवक पर हमला

पूर्व प्रधान के घर में घुसकर युवक पर हमला

Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घर में घुसकर युवक पर हमला
पूर्व प्रधान के घर पर हमला
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर तीन लोगों ने एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जाग होने पर दो हमलावर भाग गए। एक हमलावर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना शनिवार रात लगभग दो बजे की है। पूर्व प्रधान चरण सिंह कश्यप ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया वह रात में खेत में पानी चलाने गया था। घर में उसका पुत्र सुुमित, पत्नी और मां थे। आरोप है कि तभी दीवार फांदकर घर में घुसे तीन युवकों ने उसके पुत्र सुमित पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। शोर होने पर पड़ोसियों को आता देखकर दो हमलावर भागने में कामयाब रहे। जबकि एक हमलावर पवन निवासी गांव लक्ष्मणपुरा को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची 100 डायल ने हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed