फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खोके में बंधक बनाकर बालक से कुकर्म

खोके में बंधक बनाकर बालक से कुकर्म

Wed, 03 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खोके में बंधक बनाकर बालक से कुकर्म
खोखे में बंधक बनाकर बालक से कुकर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। घर के बाहर खेल रहे बालक को खोके में बंधक बनाकर युवक ने कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस जांच कर रही है।

कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार दोपहर उसका आठ वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि युवक वहां पहुंचा और बालक को उठाकर अपने साथ ले गया। खोखे में ले जाकर बालक के साथ कुकर्म किया। घर पहुंचकर बालक ने परिजनों को घटनाक्रम बताया। इसके बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके घर में पहुंच गया और परिजनों से गाली-गलौज की। रिपोर्ट लिखवाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया है। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी भूरा निवासी मोहल्ला छड़ियान के खिलाफ कुकर्म करने तथा उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
आरोपी के खिलाफ कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed