फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा नेता के भाई के घर से पकड़ी शराब

भाजपा नेता के भाई के घर से पकड़ी शराब

Sat, 16 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के भाई के घर से पकड़ी शराब
भाजपा नेता के भाई के घर से पकड़ी शराब
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। कस्बा जलालाबाद में आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर भाजपा नेता के भाई के घर छापा मारा। मौके से हरियाणा मार्का तीन पेटी देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

आबकारी अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा जलालाबाद में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इसके चलते आबकारी निरीक्षक दिनेश्वरनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला मोहम्मदीगंज में पहुंचकर मकान पर छापा मारा। वहां बैठक में से तीन पेटी देशी शराब बरामद हुई। छापे के दौरान काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से तीन पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। आरोपी अरविंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जिसके बाद जमानत पर आरोपी अरविंद को छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि अरविंद के भाई धर्मवीर इसी बार जलालाबाद नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान ही यह शराब मंगाई गई, जिसका वितरण नहीं हो पाया था। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार का कहना है कि भाजपा नेता के भाई के घर से शराब बरामद होने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed